समस्तीपुर, अप्रैल 20 -- पूसा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि, पूसा के आधार विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के तत्वाधान में जारी पाइथन एवं बेसिक मशीन लर्निंग विषय पर आयोजित 5 दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला रविवार को संपन्न हो गया। इस दौरान प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाण-पत्र वितरित की गई। समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए डीन डॉ. अमरेश चंन्द्रा ने कहा कि इस तरह का प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षण व अनुसंधान गतिविधियों को नई दिशा देता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से अर्जित ज्ञान को व्यवहारिक उपयोग में लाने की अपील की। सांख्यिकी एवं संगणक अनुप्रयोग विभाग के विभागाध्यक्ष सह आयोजन सचिव डॉ. महेश कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से प्रतिभागियों के व्यावहारिक ज्ञान को सुदृढ़ करने में मदद मिलती है। यह भी पढ़ें- शिक्षण व अनुसंधान गतिविधियों को सशक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.