उरई, मार्च 24 -- उरई। समय से स्कूल न जाने और बच्चों की शिक्षण व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक की स्थाई वेतन वृद्धि पर रोक लगाते हुए दोबारा गलती मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। कुंवरपुरा निवासी राजकिशोर द्विवेदी ने बीते दिनों जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रप्रकाश से शिकायत की थी कि गांव के कंपोजिट विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक अरुणकांत दुबे की मनमानी से बच्चों की शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है और उनका भविष्य चौपट हो रहा है। उक्त शिक्षक कभी भी समय पर विद्यालय नहीं आते हैं और जब आते हैं तो समय से पहले चले जाते हैं। इससे बच्चों की शिक्षण व्यवस्था पर इसका असर पड़ रहा है। बीएसए को शिकायत में कहा गया था कि अगर उक्त शिक्षक को इस संबंध में रोकने या समझाने पर वह संबंधित व्यक्ति को धमकी देने से भी बाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.