मुजफ्फर नगर, जून 27 -- मुजफ्फरनगर। होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कालेज में शिक्षकों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। शिक्षण में नवाचार एवं मनोविज्ञान से संवर्धन विषय पर हुई कार्यशाला में मुख्य अतिथि डा. प्रेरणा मित्तल एवं प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने आधुनिक युग में बाल-केंद्रित शिक्षा, खुशनुमा माहौल और बच्चों के मनोवैज्ञानिक विकास पर विशेष बल दिया। शुक्रवार को शुरू हुई दो दिवसीय कार्यशाला शिक्षण में नवाचार एवं मनोविज्ञान से संवर्धन के प्रथम दिन डा. प्रेरणा मित्तल, ट्रेनर रितु कश्यप, डा. अनिल कश्यप योगी, अंकित चौधरी, पंकज धीमान, विकास भार्गव, रीटा दहिया और प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने मार्ग दर्शन दिया। डा. प्रेरणा मित्तल ने कहा कि प्र...