देवघर, जनवरी 19 -- डायट जसीडीह प्रांगण में सोमवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के निर्देशानुसार जिला स्तरीय टीचिंग लर्निंग मटेरियल (टीएलएम) मेले का सफल आयोजन किया गया। टीएलएम मेले में जिले के सभी प्रखंडों से चयनित 10-10 शिक्षकों ने सहभागिता की तथा शिक्षण को सरल, रोचक एवं प्रभावी बनाने वाले अपने नवाचारी टीएलएम, मॉडल एवं चार्ट की प्रभावशाली प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला शिक्षा अधीक्षक मधुकर कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर डीएसई ने कहा कि शिक्षण में नवाचार का समावेश बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को सरल और रुचिकर बनाता है। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण एवं उपयोगी टीएलएम निर्माण के लिए प्रेरित किया तथा विद्यालय स्तर पर बच्चों के साथ इनके नियमित प्रयोग पर विशेष बल दिया। मेले में प्रदर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.