हापुड़, मई 11 -- रविवार को डॉक्टर जे. रामचन्द्रन मैरीटाइम फाउंडेशन के सहयोग से सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस हापुड़ उत्तर प्रदेश एवं एएमईटी यूनिवर्सिटी चेन्नई तमिलनाडु द्वारा गुरु रतन शिक्षक पुरस्कार 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वनस्थली पब्लिक स्कूल सेक्टर-3 वसुंधरा गाजियाबाद के पीजीटी फिजिक्स डॉ. गगनदीप गुप्ता को शिक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए गुरु रतन शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजेश रामचन्द्रन, अध्यक्ष जे. रामचन्द्रन मैरीटाइम फाउंडेशन तथा रमैया रामचन्द्रन, उपाध्यक्ष सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन हापुड़ रहीं। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों से जुड़े शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण...