हजारीबाग, मई 18 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन फकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत शनिवार को शैक्षणिक सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रिसोर्स पर्सन सत्ययुगदर्शन इंस्टीच्यूट ऑफ एडुकेशन के प्राचार्य डॉ जुगनू खट्टर भाटिया ने शिक्षा में डिजिटल तकनीक की भूमिका विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि आधुनिक शिक्षण प्रणाली में तकनीक के बढ़ते महत्व को रेखांकित किया। वर्तमान समय डिजिटल युग का है और शिक्षा व्यवस्था भी इससे अछूती नहीं है। नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, सरल एवं विद्यार्थियों के अनुकूल बनाने के लिए डिजिटल तकनीकों का उपयोग तेजी से बढ़ा है। यह भी पढ़ें- गौतम बुद्ध कॉलेज में राष्ट्रीय स्तरीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आज से शुरूडिजिटल शिक्षा का मह...