मेरठ, फरवरी 22 -- सरधना। खिर्वा जलालपुर स्थित तेज पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. टीपी. सिंह प्रबंध निदेशक, स्कूल एडवाइजर सुभाष चंद नलवा एवं प्रधानाचार्या डॉ. नीतू सिंह ने किया। शिक्षिका अनु शर्मा के निर्देशन में विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। डॉ. टीपी सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षकों को समय-समय पर इस प्रकार की कार्यशालाओं में भाग लेकर अपने ज्ञान व शिक्षण कौशल को अद्यतन करना चाहिए। इस मौके पर मुख्य वक्ता मयंक खंडेलवाल, अनिता शर्मा, सतेंद्र कुमार, अनुज त्यागी, मोहित, डॉ. अमित नागर, अभिषेक त्यागी, यशपाल एस जांगिड़, सरिता, अंजू, कविता, रूबी, रेखा, रजनी, श्वेता, सपना, प्रीति, मीना, राहुल सोम, अंकित अरोड़ा मौजूद रहे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.