शिक्षण की अलख जगाने वालीं पुनीता को मिलेगा राज्यकीय शिक्षक पुरस्कार
गोपालगंज, सितम्बर 2 -- गोपालगंज। बच्चों में शिक्षा की अलख जगाने और शिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली बरौली की शिक्षिका पुनीता कुमारी का चयन राज्यकीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए किया गया है। वे प्राथमिक नवसृजित विद्यालय, बलारा दुसाध टोली में प्रधान शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। पुरस्कार के लिए चयन की सूचना मिलने के बाद उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पुनीता कुमारी बरौली बाजार निवासी संजय कुमार की पत्नी हैं। शिक्षा के प्रति समर्पण और बच्चों को बेहतर सीखने का अवसर उपलब्ध कराने के उनके प्रयासों को देखते हुए उनका चयन किया गया है। विभाग की ओर से चयनित शिक्षकों को 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए कमलेश कुमार का चयन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.