रामपुर, फरवरी 28 -- खंड शिक्षा अधिकारी पीएल निरंकारी ने कहा कि शिक्षण कार्य से बढ़कर कोई समाज सेवा नहीं है। शिक्षक ही राष्ट्र के सच्चे निर्माता हैं, जो देश के लिए अच्छे नागरिक तैयार करते हैं। शुक्रवार को क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल नरपतनगर में बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्री-प्राइमरी शिक्षा के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के निपुण बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीईओ पीएल निरंकारी ने कहा कि शिक्षक का दायित्व बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। शिक्षकों की भूमिका समाज सुधारक की तरह होती है। वे समाज की दिशा और दशा बदलने की क्षमता रखते हैं। बाल ...