शिक्षणेत्तर संघ ने समस्याओं पर किया मंथन
कानपुर, मई 21 -- कानपुर। माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जिला कार्यकारणी की बैठक गुरुवार को पंडित शिव गोविंद मिश्रा आर्य नगर इंटर कॉलेज में हुई। मार्गदर्शक के रूप में हरिश्चन्द्र दीक्षित बाबा, प्रांतीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने भाग लिया। महामंत्री शिव बहादुर यादव ने बताया कि प्रदेश स्तर की समस्याओं के हल के लिए मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। जनपद स्तर की समस्याओं के लिए डीआईओएस को ज्ञापन देंगे। इसके साथ ही बताया कि जनपद में पंडित जितेंद्र को जिला कार्यकारी अध्यक्ष और हिमांशु त्रिवेदी को मंडल उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यहां जिला अध्यक्ष रितेश कुमार सचान, मंत्री पंकज कुमार वर्मा, उमेश चंद, जगदीश पाल, मुरलीधर त्रिपाठी, राजेश चावला, सुरेश कुमार, सुमित कुमार, गोविंद कुमार आदि थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.