बरेली, अप्रैल 13 -- बरेली। शिक्षणेत्तर कर्मचारी सयुंक्त परिषद के जिलाध्यक्ष हरी शंकर की ओर से सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ को ईमेल पर पत्र भेजा। उन्होने मुख्यमंत्री से मांग की है कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को 10 दिन का शोक अवकाश दिया जाए। कर्मचारियों को भी अन्य सरकारी कर्मियों की तरह दुख की घड़ी में मानवीय संवेदना के आधार पर पर्याप्त अवकाश मिलना चाहिए। परिषद के जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने कहा कि शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालयों की प्रशासनिक व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की सुविधाओं और दैनिक कार्यों में अहम भूमिका निभाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...