बरेली, जून 15 -- बरेली। जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत बीएड धारक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शिक्षक पद पर पदोन्नति की मांग मुख्यमंत्री से शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद ने की है। जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने बताया कि जिले के अनेक शिक्षणेत्तर कर्मचारी बीएड सहित शिक्षक पद के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यताएं रखते हैं और वर्षों से विद्यालयों में निष्ठापूर्वक सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें उनकी योग्यता के अनुरूप शिक्षक पद पर पदोन्नति का अवसर उपलब्ध नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...