बरेली, अप्रैल 1 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश में एक अप्रैल 2005 से पुरानी पेंशन योजना को समाप्त कर नई पेंशन योजना लागू किए जाने के विरोध में आज शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद बरेली के जिलाध्यक्ष हरी शंकर के नेतृत्व में कर्मचारियों ने इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर सरकार के निर्णय के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा का मजबूत आधार थी, जिसे समाप्त कर कर्मचारियों के साथ अन्याय किया गया है। नई पेंशन योजना में न तो स्थायित्व है और न ही सामाजिक सुरक्षा की गारंटी, जिससे कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। जिला सचिव आफ़ाक़ अहमद ने कहा कि एक अप्रैल 2005 का दिन कर्मचारियों के लिए एक काला अध्याय के रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.