शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने किया रक्तदान
बरेली, अप्रैल 12 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष हरी शंकर तथा जिला संयोजक जितेंद्र मिश्रा ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। रक्तदान के बाद हरी शंकर ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार हमें मानवता, समानता और सेवा का संदेश देते हैं, और रक्तदान जैसे कार्य उन्हीं आदर्शों को सच्ची श्रद्धांजलि हैं। जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि समाज के हर सक्षम व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए, ताकि आपातकालीन स्थिति में किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सके। उन्होंने युवाओं से भी आगे आकर ऐसे जनहित के कार्यों में भागीदारी निभाने की अपील की। रक्तदान शिविर में समिति के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.