कानपुर, अगस्त 19 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री संतोष तिवारी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से भेंटकर कैशलेस चिकित्सा योजना में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शामिल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लगभग 50 हजार शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शामिल किए बिना शासनादेश जारी किए जाने को विसंगति बताया। विधानसभा अध्यक्ष ने संगठन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री संतोष तिवारी, सुरेंद्र दिवाकर, पंकज पांडेय, संतकुमार, पीएन त्रिपाठी आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- प्रधानाचार्य परिषद का प्रांतीय अधिवेशन 22 को उन्नाव में यह भी पढ़ें- Moradabad News: कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग को लेकर धरना यह भी पढ़ें...