इटावा औरैया, अप्रैल 26 -- इटावा। कर्मचारी महासंघ के प्रदेश व जिला स्तरीय शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने माध्यमिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाबो देवी के आवास पर समस्याओं का एक ज्ञापन सौंपा। भेंट वार्ता के दौरान दिये गये ज्ञापन में चिकित्सा सुविधा, अर्जित अवकाश का नगदीकरण, योग्यताधारी कर्मचारियों को अध्यापक पद पर पदोन्नति जैसी अन्य समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की गयी। जिस पर मंत्री ने सरकार के माध्यम से निस्तारण की पहल कराने का भरोसा दिया। इस मौके पर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक चौहान, प्रदेश महासचिव अवधेश मिश्रा, इटावा जिलाध्यक्ष अमित कुमार दुबे, जिला सचिव श्रीकांत मिश्रा सहित प्रदेश एवं अन्य जिलों के पदाधिकारी व कर्मचारियों मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- शिक्षा मंत्री के द्वार पहुंचे शिक्षणेत्तर कर्मचारी, गिनाई मांग
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.