शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को समय से वेतन देने की मांग की
कानपुर, जून 28 -- कानपुर। शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ की मण्डलीय एवं जनपदीय बैठक श्री मारवाड़ी विद्यालय इंटर कॉलेज, नयागंज में रविवार को हुई। प्रदेश संरक्षक रमाकांत द्विवेदी ने कहा कि संगठन के अन्य जनपदों में भी विस्तार किए जाने की आवश्यकता है। आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की समयबद्ध वेतन भुगतान कराने के लिए दबाव बनाने का निर्णय लिया। बृजेश चन्द्र वर्मा ने कर्मचारियों की एकजुटता पर जोर दिया। मुख्य सलाहकार विनोद विश्वकर्मा, राजेश पाण्डेय, अनिल कुमार दुबे, सजीत यादव, रविकांत द्विवेदी, गोविन्द मिश्रा, केशव पाठक ने अपने विचार रखे। पूर्व मण्डल अध्यक्ष बृजेश तिवारी को मण्डल अध्यक्ष पद से कार्यमुक्त करते हुए शशिभूषण सिंह कानपुर देहात को सर्वसम्मति से मण्डल अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.