शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को चाहिये चिकित्सा सुविधा का लाभ
बदायूं, अगस्त 5 -- बदायूं, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की बैठक मंगलवार के लिये श्री कृष्ण इंटर कॉलेज में की गयी। जिसमें कर्मचारियों की लंबित मांगों की मंजूरी पर जोर दिया एवं आंदोलन की रणनीति तैयार की।जिला अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना ने कहा कि माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शीघ्र कैशलेस इलाज (चिकित्सा सुविधा) का लाभ दिया जाये। कर्मचारी दिन रात शिक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में अपना योगदान देते हैं ऐसे में उनके और उनके परिवार के स्वास्थ्य की सुरक्षा शासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जिला मंत्री संजय सिंह राठौड़ ने कर्मचारियों की पदोन्नति एवं अन्य ज्वलंत मुद्दों पर विचार रखते हुये कहा कि अर्हता रखने वाले योग्य शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की अध्यापक पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाये। इसके साथ ही सेवानिवृत्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.