शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलैस चिकित्सा सुविधा का मिले लाभ
बरेली, अगस्त 25 -- अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं रसोइयों की तरह कैशलैस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जाना चाहिए। इसे लेकर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद बरेली के जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारी भी विद्यालयों की प्रशासनिक एवं शैक्षणिक व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद उन्हें कैशलैस चिकित्सा सुविधा से वंचित रखा गया है, जबकि इसी व्यवस्था से जुड़े अन्य कार्मिकों को यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.