आगरा, अप्रैल 30 -- शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ, आगरा के तत्वावधान में गुरुवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, विजय नगर कॉलोनी में माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सेवानिवृत्ति विदाई व सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार द्विवेदी और दिनेश ने मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष वृजेश वर्मा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम कुमार शुक्ला सहित विभिन्न विद्यालयों के कर्मचारी मौजूद रहे। सेवानिवृत्त कर्मचारियों विनोद कुमार विश्वकर्मा, कमलेश वर्मा, पंकज गुप्ता, सुधीर गुप्ता और अनवार उद्दीन को मुख्य अतिथि ने दुपट्टा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन जिलामंत्री धनी सरन ने किया। यह भी पढ़ें- शिक्षक के रिटायर होने पर सम्मान समारोह कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.