संतकबीरनगर, जुलाई 16 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। प्रदेश सरकार से दिव्यांग छात्राओं के शैक्षिक विकास और पुनर्वास के लिए एक बेहद सराहनीय पहल की गई है। मुख्यमंत्री के विशेष रुचि वाली अत्यंत महत्वपूर्ण योजना स्कूल जाने वाली/शिक्षण-प्रशिक्षण प्राप्त कर रही दिव्यांग छात्राओं को ई-ट्राईसाइकिल दिए जाने के लिए अनुदान नियमावली के अंतर्गत जिले में पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह जानकारी दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रतिभा यादव ने दी है। यह भी पढ़ें- दिव्यांग छात्राओं से ई-ट्राइसाइकिल के लिए मांगे आवेदनयोजना की जानकारी उन्होंने बताया कि कि इस कल्याणकारी योजना के अंतर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले की स्कूल-कॉलेज जाने वाली तथा नियमित शिक्षण-प्रशिक्षण प्राप्त कर रही दिव्यांग छात्राओं के शैक्षिक पुनर्वा...