सीवान, मार्च 1 -- हसनपुरा। प्रखंड व नगरपंचायत के सभी प्राथमिक, मध्य विद्यालयों में शनिवार को शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान अभिभावकों ने पढ़ाई और स्कूल की बेहतरी को लेकर अपने-अपने सुझाव दिए। वहीं ये बैठक का मुख्य थीम परीक्षा की तैयारी हमारी साक्षा जिम्मेदारी थी। वहीं 12 मार्च से वार्षिक मूल्यांकन की परीक्षा वर्ग 1 से 8 वर्ग तक होनी है। वहीं अभिभावकों एवं शिक्षकों से विद्यालय की प्रगति पर चर्चा व विचार विमर्श किया गया। उन्होंने अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने बच्चों को घर पर विशेष ध्यान रखा जाए। बच्चे विद्यालय से क्या पढ़ कर घर जाते हैं उनका ध्यान दें। मौके पर सभी एचएम, शिक्षक व अभिभावक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...