शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता, बच्चों के भविष्य को संवारने में निभाएं अहम भूमिका : डीईओ
कोडरमा, अक्टूबर 7 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड बीएड कॉलेज, झुमरी तिलैया में बुधवार को बीएड प्रशिक्षुओं का एलुमिनी मीट आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीईओ मुकुल राज, विशिष्ट अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर और विनोबा भावे विश्वविद्यालय के प्रोफेसर तनवीर यूनुस शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों और संस्थान के सचिव डॉ. डीएन मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्वागत भाषण में सचिव डॉ. डीएन मिश्रा ने कहा कि कॉलेज में प्रशिक्षुओं को बेहतर प्रशिक्षण के साथ सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही बच्चों के भविष्य की नींव रखते हैं। प्रशिक्षु प्रशिक्षण प्राप्त कर एक बेहतर शिक्षक के रूप में समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें। मुख्य अतिथि डीईओ मुकुल राज ने कहा कि शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.