शिक्षक हित के लिए संघर्ष को तैयार रहे संगठन
चंदौली, जुलाई 8 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक मंगलवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज पीडीडीयू नगर में हुई। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह ने कहा कि शिक्षक संघ ने संगठित होकर आंदोलनों के दम पर शिक्षक हित में कई उपलब्धियां हासिल की है। आगे भी हमें संगठित होकर शिक्षा व शिक्षक हित में संघर्ष करने के लिए तैयार रहना है। उन्होंने कहा कि माध्यमिक विद्यालयों की तमाम समस्याओं का समाधान तो हुआ लेकिन अब भी कई दिक्कतों को दूर नहीं किया जा सका है। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू करनी है। साथ ही आगामी विधान परिषद चुनाव की तैयारी और सदस्यता अभियान की समीक्षा भी की। वहीं अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन को मजबूती के साथ आगे बढ़ना होगा।इस मौके पर वीरेंद्र प्रताप सिंह, संत सेवक सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.