प्रयागराज, अप्रैल 22 -- प्रयागराज, संवाददाता। ऑक्टा की ओर से बुधवार को ईश्वर शरण महाविद्यालय में उपाध्यक्ष डॉ. विकास कुमार की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में इविवि के संघटक महाविद्यालयों के शिक्षकों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और निम्न प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।सदस्यों ने प्रोफेसरों की अर्हता तिथि के शीघ्र निर्धारण तथा जनगणना ड्यूटी से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग की। बैठक में प्रो. इंदू शर्मा, प्रो. रजत श्रीवास्तव, प्रो.आनंद कुमार, प्रो. मार्तण्ड सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...