मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- सरैया। मध्य विद्यालय धनपुरा में शनिवार को नियोजित शिक्षिका कुमारी शशिबाला की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अतिथियों एवं शिक्षकों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते, बल्कि उनका ज्ञान और अनुभव हमेशा समाज का मार्गदर्शन करता रहता है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बांकेलाल सहनी, शिक्षक राजीव शेखर, मनोज कुमार सिंह, अनीता कुमारी, रेणु रंजन, संगीता कुमारी, सुरेंद्र बैठा, रानी कुमारी, मुन्नी कुमारी, विमला कुमारी, सच्चिदानंद झा, विश्वजीत ठाकुर, कृष्ण कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, रंजीत कुमार आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.