अलीगढ़, फरवरी 11 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्वार्सी थाना क्षेत्र के जाकिर नगर में हुई शिक्षक की हत्या में फरार चौथे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी मुख्य आरोपी का पिता है। जबकि तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। बुधवार को उसे अदालत में पेश किया,जहां से जेल भेज दिया। जाकिर नगर निवासी शिक्षक आमिर की पांच जून को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में आमिर के भाई इब्राहीम मलिक ने आमिर के भतीजे कैफ उर्फ चीनी, उसके भाई सैफ व फैज के अलावा पिता गुलशेर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पारिवारिक रंजिश में हत्या की गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि गुलशेर फरार चल रहा था। इंस्पेक्टर नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि फरार आरोपी गुलशेर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्द...