आरा, अप्रैल 26 -- -राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की भोजपुर इकाई के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में परिजनों से प्रतिनिधिमंडल मिला बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड के तुलसी छपरा गांव के मृत शिक्षक नीरज कुमार पाल हत्याकांड में अब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर शिक्षकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की भोजपुर इकाई के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल मृत शिक्षक के घर पहुंचा और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो शिक्षक संघ जोरदार आंदोलन के लिए बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि नामजद प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होना प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.