नवादा, सितम्बर 30 -- बिहार विधान परिषद् पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन के सफल संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गयी। बिहार विधान परिषद् के पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन, 2026 के सफल, शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संचालन को लेकर मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के आलोक में निर्वाचन संबंधी तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- कोशी स्नातक निर्वाचन 2026 के लिए डीएम ने जिला नियंत्रण कक्ष कोषांग का किया गठनशांतिपूर्ण चुनाव को लेक...