मधुबनी, सितम्बर 26 -- मधुबनी। बिहार विधान परिषद के दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के सफल, स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु संचालन के लिए जिले में प्रशासनिक तैयारी तेज कर दी गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने निर्वाचन कार्यों के प्रभावी प्रबंधन के लिए 12 कोषांगों का गठन किया है। डीएम ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे निर्वाचन विभाग के दिशा-निर्देशों एवं मानकों के अनुरूप पूरी जवाबदेही से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कौन-कौन से 12 कोषांग बने निर्वाचन के लिए कार्मिक कोषांग, प्रशिक्षण प्रबंधन कोषांग, सामग्री प्रबंधन कोषांग, परिवहन प्रबंधन कोषांग, विधि-व्यवस्था प्रबंधन कोषांग, आदर्श आचार संहिता प्र...