भभुआ, जुलाई 11 -- जिला शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में बीईओ को मिले निर्देश अंतर्जिला व जिला के अंदर स्थानांतरण होंगे, पोर्टल पर रिक्तियां अपलोड कराई जाएगी (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। शिक्षा विभाग में लंबे समय से प्रतीक्षित शिक्षक स्थानांतरण की प्रक्रिया अब तेज गति से आगे बढ़ने लगी है। इसको लेकर शनिवार को जिला शिक्षा कार्यालय के सभागार में डीईटो साकेत रंजन की अध्यक्षता में जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें सभी प्रखंडों के विद्यालयों में उपलब्ध रिक्त पदों का अद्यतन विवरण शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

रिक्तियों का अद्यतन विवरण साथ ही स्थानांतरण की पूरी प्रक्रिया, शासन के दिशा-निर्देश तथा पोर्टल आधारित व्यवस्था की विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स...