अयोध्या, अप्रैल 6 -- अयोध्या, संवाददाता। बेसिक शिक्षा परिषद के मिल्कीपुर में कार्यरत अध्यापक अंकित तिवारी और मसौधा ब्लॉक में कार्य सहायक अध्यापिका सुप्रिया यादव का चयन समीक्षा अधिकारी पद पर हुआ है जिससे शिक्षकों में खुशी की लहर है। ग्राम सभा पुहंपी निवासी अंकित तिवारी के पिता किसान हैं। अंकित की प्रारंभिक शिक्षा गांव से जबकि हाई स्कूल और इंटर की शिक्षा प्रयागराज और बीटेक डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से किया। शुरू से ही मेधावी रहे अंकित 2017 में केंद्रीय विद्यालय बलिया में सहायक अध्यापक बने। उसके बाद 2018 में बेसिक शिक्षा परिषद में सहायक अध्यापक बनकर वर्तमान में मिल्कीपुर ब्लॉक मेंर्ग्तमान में कार्यरत है। अंकित तिवारी ने कहा कि मेहनत का कोई तोड़ नहीं है। हमने सेल्फ स्टडी से तैयारी की। पिछले वर्ष मां को खोने के बाद भी तैयारी बंद न...