धनबाद, मार्च 20 -- तिसरा पुलिस ने मोबाइल छीनने के आरोपी नीरज कुमार को एमओसीपी से गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि पिछले दिनों एमओसीपी कॉलोनी के पीछे जीएन पब्लिक स्कूल के समीप शिक्षक शिवकुमार सिंह से मोबाइल की छिनतई हुई थी। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमओसीपी कॉलोनी निवासी नीरज कुमार को जाल बिछाकर पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ में उसने मोबाइल छीनने की बात स्वीकार कर ली है। बताया जाता है कि चांदकुइया कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय शिक्षक जीएन पब्लिक स्कूल के रास्ते एमओसीपी जा रहे थे। सुनसान रास्ता देखकर आरोपी ने उन्हें पकड़ लिया और मोबाइल छीनकर फरार हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.