शिक्षक से मारपीट में चार आरोपियों को पकड़ा
बलिया, जुलाई 29 -- सिकन्दरपुर। एक निजी स्कूल के शिक्षक से मारपीट और धमकी देने के मामले में पुलिस ने बुधवार को चार आरोपियों को पकड़ लिया। इस घटना में फरार दो आरोपियों की पुलिस खोजबीन कर रही है। बताया जाता है कि इलाके के लिलकर में संचालित एक निजी स्कूल में कार्यरत रसड़ी निवासी साहित्य और एकसार निवासी हिमांशु सोनी बुधवार को छुट्टी के बाद बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में मिर्जापुर गांव के पास दो बाइकों पर सवार आधा दर्जन युवकों ने शिक्षकों को घेर लिया। आरोपियों ने मारपीट के साथ ही धमकी देते हुए फरार होने लगे। हालांकि कुछ लोगों ने पुलिस की मदद से चार को पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: बच्चों के विवाद में पीटा, चार पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.