कौशाम्बी, मार्च 26 -- सिराथू बीईओ के खिलाफ शिक्षक ने गंभीर आरोपों में शिकायत की है। शासन ने इसे गंभीरता से लिया है। प्रकरण में अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने शिक्षक के लगाए गए आरोपों का बिंदुवार जवाब मांगा है। सिराथू ब्लाक क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय चमरूपुर के सहायक अध्यापक गोकुल सिंह ने शासन को बीईओ प्रज्ञा सिंह के खिलाफ शिकायती पत्र भेजा है। आरोप लगाया है कि प्राथमिक विद्यालय अलीगंज की सहायक अध्यापिका माला सिंह की बीएलओ ड्यूटी लगाई गई थी। इसके बावजूद बीईओ ने उनकी मौखिक ड्यूटी लगाई। सहयोग के रूप में उन्होंने काम शुरू किया तो माला सिंह को उन्होंने चिकित्सकीय अवकाश दे दिया। एसआईआर की आखिरी तारीख तक वह अवकाश पर रहीं। इसके बाद वह स्कूल आने लगी। इस पर उन्होंने 15 दिसंबर वर्ष 2025 को सभी अभिलेख माला सिंह को देते हुए आगे का कार्य करने के लिए कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.