मधेपुरा, सितम्बर 5 -- मधेपुरा, निज संवाददाता। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित एक स्कूल में बीएनएमयू के पूर्व कुलपति एवं अर्थशास्त्री प्रो. आरकेपी रमण को आजाद स्मृति आदर्श शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। इसके अंतर्गत उन्हें प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, अंगवस्त्र, पुस्तक, जिलास्थापना दिवस विशेष किट आदि प्रदान किया। इस अवसर पर पूर्व कुलपति प्रो. आरकेपी रमण ने कहा कि शिक्षक से बड़ा कोई पद नहीं है। उनका यह सौभाग्य है कि उन्हें शिक्षक बनकर अपने गृह जिले में कार्य करने का अवसर मिला। यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर करने की प्रेरणा देता रहेगा। अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वागताध्यक्ष प्रो. प्रसन्ना सिंह ने बताया कि यह आयोजन आजाद पुस्तकालय द्वारा मधेपुरा जिला स्थापना दिवस के वार्षिक आयोजन की एक कड़ी है। यह भी पढ़ें...