गोरखपुर, अप्रैल 15 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गुलरिहा थाना क्षेत्र में एक शिक्षक को धमकी देकर दो लाख रुपये मांगने और न देने पर दुष्प्रचार करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पहले भी शिक्षक के खिलाफ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर चुका है। करमहा खुर्द निवासी अनिल कुमार राय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बरगदही में सहायक अध्यापक हैं। बताया कि बदगदही टोला केवटान निवासी अमित निषाद मनबढ़ प्रवृत्ति का है और स्कूल आते-जाते समय अक्सर उन्हें रोककर धमकी देता था। यह भी पढ़ें- शिक्षिका से शोहदे ने की छेड़छाड़, विरोध पर धमकी पीड़ित के मुताबिक, 30 मार्च की सुबह करीब 8:27 बजे पिपराइच-बरगदही मार्ग पर आरोपी ने उन्हें रोक लिया और अपशब्द कहने लगा। विरोध करने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.