शिक्षक सुरेंद्र सिंह जयत्री पुरस्कार एवं लोक संस्कृति सम्मान से विभूषित
बिजनौर, अप्रैल 25 -- धामपुर। जनपद के वरिष्ठ शिक्षक सुरेंद्र सिंह को एक और बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। अखिल भारतीय साहित्य परिषद बहसूमा रियासत हस्तिनापुर के महाराजा जयकरण सिंह एवं राजमाता अत्री देवी की स्मृति में स्थापित जयत्री पुरस्कार से सुरेंद्र सिंह को प्रसिद्ध हिंदी विद्वान डॉ. पुरुषोत्तम पाटील, बहसूमा रियासत के कुंवर देवेंद्र सिंह तथा अंतरराष्ट्रीय हिंदी सेबी डॉ. यतेंद्र कटारिया विद्यालंकार के कर कमलों से सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त, नोएडा में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह को महाशय सतपाल दोसा लोक संस्कृति सम्मान से भी विभूषित किया गया। यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय योग विशेषज्ञ एवं वैदिक विद्वान स्वामी कर्मवीर जी महाराज के कर कमलों से प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- ज्ञान संगम का भव्य शुभारंभ : साहित्य, कला और संस्कृति का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.