हजारीबाग, मार्च 5 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। उत्तराखंड स्थित ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट के जयराम आश्रम में काशी ज्योतिष संस्थान के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ में बरकट्ठा के प्रावि परबत्ता के शिक्षक और ज्योतिषाचार्य डॉ दिनेश महतो को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किए गए। उन्होंने बताया कि देश के कोने कोने से आये ज्योतिष महारथियों के द्वारा ज्योतिष, वास्तुशास्त्र एवं आयुर्वेद के द्वारा जनकल्याण के संबंध में जानकारी दी गई। बताया कि कार्यक्रम के आयोजन कर्ता आचार्य डॉ अंजन ने सभी विद्वानों को बारी बारी से अपने शोध एवं विचारों को रखने का मौका दिया। सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डॉ एचएस रावत, डॉ केइ रामामूर्ति, डॉ संजय कुमार सिंह जैसे लोगों के द्वारा ज्योतिषी डॉ दिनेश महतो को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, मेड...