शिक्षक सम्मेलन में भाजपा ने भरी एमएलसी चुनाव की हुंकार
संभल, जुलाई 13 -- संभल, संवाददाता। आगामी बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को संभल के कुरकावली स्थित एके रिसोर्ट में प्रबंधक-शिक्षक सम्मेलन आयोजित कर चुनावी माहौल को धार दी। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह मुख्य अतिथि तथा माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं।कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक और विद्यालय प्रबंधक समाज व राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने वाले शिल्पकार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा शिक्षकों और प्रबुद्ध वर्ग के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रही है। उनका दावा था कि बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लों को शिक्षकों और मतदाताओं का व्यापक समर्थन मिलेगा। उन्होंने पार्टी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.