बिहारशरीफ, मई 14 -- शिक्षक समेत परिवार को मारपीट कर किया घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरबीघा के सकलदेव नगर में कुछ लोगों ने एक गरीब परिवार को मारपीट कर अधमरा कर दिया है। घटना में शिक्षक राजेश कुमार का सिर फट गया है। जबकि, भाई और मां भी गंभीर रूप से घायल है। इस संबंध में अनुसूचित जाति जनजाति थाना में राजेश कुमार द्वारा बरबीघा के सकलदेव नगर के आलोक गुप्ता, अमित कुमार, सौरव गुप्ता एवं रिशु कमार को अभियुक्त बनाया गया है। थानाध्यक्ष अजीतेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी अमित कुमार को पुलिस किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- शिक्षक समेत परिवार को मारपीट कर किया घायल घायल शिक्षक मिडिल स्कूल, नागडीह में तैनात हैं। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...