शिक्षक समायोजन में पारदर्शिता की मांग, महासंघ ने सौंपा ज्ञापन
बरेली, मई 14 -- शिक्षक समायोजन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बुधवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में एकल एवं बंद विद्यालयों तथा सरप्लस शिक्षकों की सूची सार्वजनिक करने की मांग उठाई गई। संगठन ने दिव्यांग शिक्षकों और 58 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों को समायोजन प्रक्रिया से बाहर रखने की भी मांग की। साथ ही समायोजन प्रक्रिया काउंसलिंग के माध्यम से कराने और ब्लॉक पदाधिकारियों को ब्लॉक के भीतर ही समायोजित किए जाने की बात कही गई। इस दौरान सुनील कुमार शर्मा, सत्यार्थ पाराशरी, परीक्षित गंगवार, अवनीश गंगवार, सत्यपाल सिंह व हरविंद्र सिंह समेत कई सदस्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जिले में शिक्षकों की समायोजन सूची पर भी विवाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.