गाजीपुर, मई 18 -- गाजीपुर। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में चल रही शिक्षक समायोजन प्रक्रिया को लेकर कनिष्ठ शिक्षक एवं शिक्षिकाओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। सोमवार को बड़ी संख्या में शिक्षकों ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को ज्ञापन सौंपकर समायोजन प्रक्रिया में उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की। शिक्षकों का आरोप है कि समायोजन प्रक्रिया में वरिष्ठता सूची की अनदेखी कर कनिष्ठ शिक्षकों का जबरन समायोजन किया जा रहा है, जो हाईकोर्ट के निर्देशों के विपरीत है। उनका कहना है कि समायोजन केवल वरिष्ठता के आधार पर होना चाहिए, लेकिन कुछ अधिकारियों द्वारा मनमाने ढंग से प्रक्रिया संचालित की जा रही है। ज्ञापन में शिक्षकों ने मांग की कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और नियमों के अनुरूप कराई जाए ताकि किसी के साथ अन्याय न हो। उ...