शिक्षक समायोजन प्रक्रिया के विरोध में सौंपा ज्ञापन
गाजीपुर, मई 16 -- सैदपुर। परिषदीय विद्यालयों के कनिष्ठ शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने शिक्षक समायोजन और स्थानांतरण प्रक्रिया का विरोध करते हुए जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने मांग की कि समायोजन प्रक्रिया में कनिष्ठ शिक्षकों को शामिल न किया जाए और वरिष्ठता सूची का सख्ती से पालन किया जाए। बीएसए कार्यालय पहुंचे शिक्षकों ने आरोप लगाया कि समायोजन के दौरान वरिष्ठता क्रम को नजरअंदाज कर जबरन कनिष्ठ शिक्षकों का समायोजन किया जा रहा है, जो उच्च न्यायालय के आदेशों के विपरीत है। शिक्षकों ने विभिन्न न्यायालयीन आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि अन्य जनपदों में वरिष्ठ शिक्षकों का समायोजन किया गया है, जबकि यहां मनमाने ढंग से प्रक्रिया अपनाई जा रही है। यह भी पढ़ें- जबरन समायोजन न करने के लिए लगाई गुहार शिक्षकों ने कहा कि इससे कनिष्ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.