समस्तीपुर, अगस्त 11 -- विभूतिपुर, निसं। प्रखंड के रामरती कुशेश्वर पुस्तकालय, दामोदरपुर के सभागार में "वर्तमान परिस्थिति में शिक्षा एवं शिक्षक समाज की समस्याएं तथा उनके समाधान" विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. बालो यादव ने की, जबकि संचालन शिक्षक नेता अरविंद कुमार दास ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक अजय कुमार, सीपीएम के जिला सचिव रामाश्रय महतो एवं प्रखंड शिक्षा समिति के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि विधायक अजय कुमार ने कहा कि शिक्षक समाज व राष्ट्र के आधारशिला हैं। शिक्षकों की समस्याओं को लेकर वे सदन के प्रत्येक सत्र में लगातार आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षकों के पदोन्नति एवं स्थानांतरण की प्रक्रिया से शिक्षक...