मैनपुरी, अगस्त 14 -- डायट में चल रहे मिशन ज्योर्तिगमय के तहत आयोजित तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले 10 ब्लॉकों के शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के शिल्पकार हैं और प्राथमिक शिक्षा की नींव को मजबूत करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिशन ज्योर्तिगमय का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की कार्यकुशलता को निखारना और शिक्षण प्रक्रिया को आधुनिक बनाना है। शिक्षक प्रशिक्षण में सीखी गई तकनीकों को कक्षाओं में लागू करें, ताकि हर बच्चा आसानी से और रुचि के साथ शिक्षा ग्रहण कर सके। उन्होंने कहा कि तकनीक और नवाचार के इस दौर में शिक्षकों को लगातार खुद को अपडेट रखना होगा। डायट प्राचार्य सूर्यप्रताप सिंह ने कहा कि शिविर में शिक्षकों को आधु...