चंदौली, मार्च 31 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। स्कूल चलो अभियान एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को चहनियां-मथेला स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) के प्रांगण में किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी एवं अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज के मजबूत आधार और मार्गदर्शक हैं। शिक्षकों के सम्मान से गुरु शिष्य परंपरा को मजबूती मिलती है।उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नही होते हैं। साथ ही इस गंभीर मुद्दे पर मुख्यमंत्री से मिलकर समाधान निकालने का प्रयास करेगे। इस दौरान अतिथियों ने 97 सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं 2 शिक्षामित्रों को अंगवस्त्...