रामपुर, मई 30 -- भाजपा द्वारा शिक्षक विधायक चुनाव के लिए हरि सिंह ढिल्लों को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद पहली बार जिला कार्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान हरि सिंह ढिल्लों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा और शिक्षा जगत से जुड़े प्रत्येक वर्ग की आवाज को मजबूती के साथ मंच प्रदान करने का कार्य किया जाएगा। जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव शिक्षकों, कर्मचारियों, युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों के हितों के प्रति संवेदनशील रही है। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष भटनागर, मोहनलाल सैनी, मोहन लोधी, सुनीता सैनी, रविंद्र सिंह रवि, जगपाल सिंह यादव, अर्जुन रस्तोगी, प्रदीप गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी आकाश सक्सेना,...