भागलपुर, अप्रैल 13 -- प्रखंड के मध्य विद्यालय गौरीपुर के प्रांगण में रविवार को नियोजित, विशिष्ट एवं प्रधान शिक्षकों का समागम सम्मेलन आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में बीपीएससी द्वारा नियुक्त शिक्षकों का जिला प्राथमिक शिक्षक संघ, भागलपुर के साथ समागम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष राणा कुमार झा ने की, जबकि संचालन राघवेंद्र कुमार सिंह ने की। सम्मेलन का संयोजन मृत्युंजय चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विवेकानंद चौधरी, राजेंद्र मिश्र, कैलाश चौधरी, अशोक कुमार एवं चंद्रशेखर राय सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। सम्मेलन में शिक्षक नेता प्रियरंजन कुमार ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की आजीवन सदस्यता ग्रहण की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.