शिक्षक समस्याओं पर पांच जिलों के नेताओं का मंथन
वाराणसी, जून 26 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। शिक्षक समस्याओं पर आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए गुरुवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के पांच जिलों के पदाधिकारी यूपी कॉलेज में जुटे। कॉलेज के प्राचीन छात्रावास में प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह ने बनारस, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली और बलिया के पदाधिकारियों के साथ प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित किया। चेतनारायण सिंह ने कहा कि संघ शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा के लिए आगे भी संघर्ष करता रहेगा। बताया कि शिक्षक संघ ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न लंबित समस्याओं और मांगों को लेकर अपनी आवाज़ बुलंद करते हुए शासन एवं संबंधित विभागों से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। कहा कि शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सामाजिक एवं आर्थिक हितों की रक्षा के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुनः...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.